आजमगढ़:10 दिवसीय थिएटर अभिनय कार्यशाला का हुआ समापन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज/आजमगढ़:लालगंज भीरा चौराहा स्थित कान्हा कॉम्प्लेक्स में निधि सोशल एंड कल्चरल सोसायटी रंगमंडल आजमगढ़ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय थिएटर अभिनय कार्यशाला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला में बच्चों ने अभिनय से जुड़े सभी बारीकियों को बड़े ही उत्साह पूर्वक सिखा। साथ ही नाट्य विधा से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। संस्था के सचिव तथा रंगमंच अभिनेता व निर्देशक सुजीत अस्थाना ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के बच्चे रंगमंच के प्रति काफी जागरूक हैं। कार्यशाला के दौरान बच्चे पूरी तन्मयता के साथ भाव, विभाव, रस तथा समूह नाटक, एकल नाटक, नुक्कड़ नाटक, मूक अभिनय को बारीकी से समझते हुए प्रस्तुति भी दिए। कार्यशाला समापन के मौके पर बच्चों ने द्वारा प्रसिद्ध लेखक मुंशी प्रेमचंद्र द्वारा लिखित कहानी “बड़े भाई साहब” का नाट्य का शानदार मंचन किया। बड़े भाई की भूमिका में धीरज कश्यप तथा छोटे भाई की भूमिका में संदीप श्रीवास्तव ने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया। मंच की व्यवस्था आशुतोष मिश्रा ने किया तथा नाट्य निर्देशन सुजीत अस्थाना ने किया। कार्यक्रम में दूसरे चरण में प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि गौरव सोनकर द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों के साथ–साथ उत्तम श्रीवास्तव, यश श्रीवास्तव लक्ष्मीकांत, मंजू कश्यप आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button