आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी के साथ छेड़खानी करने का आरोपी

Azamgarh: Accused of molesting teenager arrested

आजमगढ़: कन्धरापुर थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने का आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

वादिनी थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़ के द्वारा एक प्रा0पत्र दी कि दिनांक 14.06.2024 को समय 10.00 बजे रात्रि को मैं अपनी लडकी (13 वर्ष) के साथ सोयी थी तभी अचानक जयहिन्द यादव पुत्र स्व0 रविन्द्र यादव आकर मेरी लडकी का हाथ पकडकर खीचने लगा और उसके साथ छेडखानी करने की कोशिश किया, लड़की द्वारा विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करके गाली देने लगा। तभी शोर सराबे सुनकर मैं जाग गयी

 

 

और उसे पकडने की कोशिश की तो वह गाली देते हुये और मारने की धमकी देते हुये भाग गया जिसके सम्बन्ध में वादिनी के द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/2024 धारा 354/504/506 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, व 3(2)va SC/ST ACT बनाम जयहिन्द यादव पुत्र स्व0 रविन्द्र यादव ग्राम मड्या थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध दिनांक 16.06.2024 को पंजीकृत करायी है।

 

 

 

गुरुवार को प्र0नि0 सुदेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जयहिन्द यादव पुत्र स्व0 रविन्द्र यादव ग्राम मड्या थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को सेहदा पूर्वांचल एक्स प्रेस वे कट के पास से समय 08.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त- जयहिन्द यादव पुत्र स्व0 रविन्द्र यादव ग्राम मड्या थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष

Related Articles

Back to top button