Mumbai news:माइंड ट्रांसप्लांट पुस्तक का विमोचन संपन्न
रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई:आनुवंशिक पद्धति से असाध्य रोगों के इलाज पर प्रसिद्ध वक्ता डॉ. रवि वैरागड़े द्वारा लिखित पुस्तक ‘माइंड ट्रांसप्लांट’ का हाल ही में राज्य के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने विमोचन किया। विमोचन समारोह मुंबई के किंग सर्कल षणमुखानंद हॉल में आयोजित किया गया था। मानसिक विकास से ही व्यक्ति को सच्चा सुख मिलता है। लोभ, ईर्ष्या, मोह, चिंता, लोभ और लालच के षडयंत्रों के कारण मनुष्य ने अपनी शांति खो दी है। यदि कोई व्यक्ति ने मन की शांति को भंग करने का प्रयास करने वाले इन छह विकारों पर विजय पा लेता है, तो निश्चित रूप से वह सभी विकारों पर विजय प्राप्त कर सकता है। मन की एकाग्रता से संबंधित जानकारी डॉ. रवि वैरागड़े द्वारा लिखित पुस्तक माइंड ट्रांसप्लांट में प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यकार और चिकित्सा जगत से जुड़े हुए लोग उपस्थित थे।