Azamgarh :अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीसीटर व पशु तस्कर गिरफ्तार

अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीसीटर व पशु तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर थाने के उप निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला को दिनांक 18 5 2024 को सूचना मिली की विषहम मोड़ से कुछ दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति एक पेड़ के पास मौजूद है तथा अपने पास असलहा लिया है और घटना करने के लिए कहीं जाने की फिराक में है सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे व्यक्ति को पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम आबिद उर्फ बोदई पुत्र जुबेर निवासी मोनियर थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ बताया उसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 9:30 बजे मौके से बरामद किया l पकड़ा गया अभियुक्त हिस्ट्री सीटर संख्या 73 ए है व पशु तस्कर है जिसके नाम पर मुकदमा संख्या 14/2025 धारा 3/25 गंभीरपुर थाने में दर्ज किया गया है l

Related Articles

Back to top button