आजमगढ़:समाजवादी प्रदेश सचिव का जनपद में प्रथम आगमन पर सपाइयों ने किया स्वागत, बोले भाजपा सरकार जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान आक्रोशित, करेंगे डटकर मुकाबला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:समाजवादी छात्र सभा के मनोनीत प्रदेश सचिव आलोक यादव जी को समाजवादी पार्टी छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जनपद में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत अभिनंदन। जनपद के प्रथम आगमन पर आगमन पर जगह-जगह स्वागत होता रहा, जनपद जौनपुर से आजमगढ़ के
प्रथम आगमन पर डिग्री कॉलेज, भीरा, सरायमोहान, मोहमदपुर होटल, समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़, संजरपुर, सरायमीर, नन्दाव बाजार, मार्टीनगंज, निज ग्राम सभा सोहौली लल्लूगंज बाज़ार आवास पर समापन के दौरान हनी हसन रजनीकांत यादव प्रमोद यादव अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि यादव आलोक यादव ने कहा कि छात्रों और नौजवानों पर भाजपा सरकार का जुल्म बढ़ा है। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान आक्रोशित हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी का नौजवान भाजपा के जुल्मों सितम के आगे झुकने वाला नहीं है। समाजवादी छात्र सभा के नौजवान उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का गौरवशाली और संघर्ष का इतिहास रहा है। समाजवादियों ने हमेशा बड़ी लड़ाई लड़ी है। चाहे जंगे आजादी रही हो, चाहे सम्पूर्ण क्रान्ति का आंदोलन समाजवादियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नौजवानों को अपमानित करना भाजपा को काफी मंहगा पड़ेगा

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है। रोजगार देने के बजाय पकौड़ा बेचने की सलाह देकर भाजपा ने देश के पढ़े लिखे नौजवानों को अपमानित करने का काम किया है। आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में नौजवान भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। नौजवानों को अपमानित करना भाजपा को काफी मंहगा पड़ेगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से प्रमोद राजभर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलाब राजभर पेशावर प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अभिमन्यु यादव छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव हमारे बड़े भाई आशुतोष चौधरी, साजिद खान, मिराज की इतिहास लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button