पत्रकार को मातृ शोक, लोगों ने जताई संवेदना रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया, आजमगढ़। मेंहनगर तहसील अंतर्गत मानपुर बोगरिया के रहने वाले दैनिक जागरण अखबार के वरिष्ठ संवाददाता संजय यादव की माता विजयदशमी देवी उम्र 70 वर्ष जिनकी सोमवार को रात्रि मे हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। यह समाचार जैसे ही क्षेत्र के लोगों को प्राप्त हुई पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई साथ ही साथ पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पत्रकार के घर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने लगे। दी गई सूचना के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सैदपुर गाजीपुर में मंगलवार के दिन किया जाएगा।



