चीन में वसंत महोत्सव मनाने के लिए वैश्विक पर्यटकों का स्वागत है : चीनी विदेश मंत्रालय

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने मंगलवार को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन में हाल ही में लागू की गई “वीजा-मुक्त” नीति के कारण आने वाले पर्यटन में वृद्धि, चीनी वसंत महोत्सव के दौरान चीन की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि आदि के बारे में संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि चीन लगातार वीजा-मुक्त देशों के दायरे का विस्तार कर रहा है और विभिन्न सुविधा उपायों को अनुकूलित कर रहा है, जिससे अधिक से अधिक विदेशी पर्यटक चीन की यात्रा करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, पिछले साल, बंदरगाहों में प्रवेश करने और छोड़ने वाले विदेशियों की संख्या 6 करोड़ 48 लाख 82 हजार तक पहुंच गई, जो साल 2023 की तुलना में 82.9% की वृद्धि है। इनमें से 2 करोड़ 1 लाख 15 हजार लोग वीजा-मुक्त होकर आए हैं, जो साल 2023 की तुलना में 112.3% की वृद्धि है। हाल ही में समाप्त हुए नए साल की छुट्टियों के दौरान चीन में प्रवेश करने वाले विदेशियों की संख्या 2023 के नए साल की तुलना में लगभग 34% बढ़ गई।

प्रवक्ता क्वो ने कहा कि चीनी चंद्र नववर्ष, जो कि पारंपरिक वसंत महोत्सव है, आने में 20 दिन से भी कम समय बचा है। विश्व धरोहर का दर्जा पाने के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद यह पहला वसंत महोत्सव है। चीन दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों का स्वागत करता है ताकि वे वसंत महोत्सव के माहौल का अनुभव कर सकें और चीनी लोगों के साथ सर्प वर्ष का स्वागत कर सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button