ऑस्ट्रेलिया : नाबालिग लड़के पर सुपरमार्केट के कर्मचारी पर चाकू से हमला करने का आरोप

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

सिडनी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में एक सुपरमार्केट कर्मचारी पर चाकू से हमला करने के बाद एक किशोर पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

क्वींसलैंड पुलिस सेवा (क्यूपीएस) ने मंगलवार को कहा कि 13 वर्षीय लड़के ने सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे के बाद ब्रिस्बेन से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में इप्सविच शहर की एक सुपरमार्केट में एक कर्मचारी के पास जाकर उस पर चाकू से हमला किया।

पीड़ित 63 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर ही उपचार दिया।

क्यूपीएस ने कहा कि लड़का घटनास्थल से भाग गया, लेकिन कुछ ही देर बाद आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। हमलावर को हिरासत में लेकर उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम में मेलबर्न के एक पार्क में चाकू से हुई लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विक्टोरिया राज्य की पुलिस ने शनिवार को कहा कि अधिकारियों को शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11.30 बजे सेंट्रल मेलबर्न से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में विन्धम वेल के उपनगर में एक पार्क में युवकों के बीच लड़ाई की सूचना मिली थी।

अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और एक व्यक्ति को चाकू के घाव के साथ पाया। उसे चिकित्सा उपचार दिया गया, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि दो अन्य पुरुषों को अस्पताल ले जाया गया, जिनकी चोट जानलेवा नहीं थी।

पार्क में एक क्राइम सीन बनाया गया था और जांच कर रही टीम के जासूसों ने जांच शुरू कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों में लगातार हिंसक घटनाएं देखी गई हैं।

10 जनवरी को ब्रिस्बेन में एक विवाद के दौरान एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों को गोली मार दी गई।

-आईएएनएस

एससीएच/एमके

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button