आजमगढ़: बाइक चुराकर भाग रहे दो शातिर चोरों को दौड़ा कर पकड़ा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

फुलवरिया/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार से सोमवार रात बाइक चुरा कर भाग रहे दो शातिर चोरों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस उन दोनों को थाने लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर मंगलवार सुबह चालान कर दिया।क्षेत्र के सकतपुर निवासी अशोक गौतम सोमवार देर शाम फुलवरिया बाजार में मोबाइल बनवाने आए थे,बाजार में मोबाइल की दुकान के सामने अपनी हीरो डीलक्स बाइक खड़ी कर लाक लगा कर दुकान में चले गए। इतने में दो शातिर चोर आए और उनकी बाइक का लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट करके लेकर भागने लगे। उसी समय अशोक की निगाह बाइक लेकर भाग रहे चोरों पर पड़ी और वे चिल्लाते हुए पैदल ही चोरों का पीछा करने लगे। उसी समय फुलवरिया चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे अहरौला थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे और श्रीप्रकाश मिश्रा ने चोरों को रोका तो वे अम्बेडकर नगर जिले की तरफ घूम कर भागने लगे। उसके बाद पुलिस के द्वारा बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आता देख इन लुटेरों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। और अम्बेडकर नगर जिले के नेवादा बाजार के पास भाग रहे चोरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और ये दोनों चोटिल हो गए।उसी समय पुलिस ने इन दोनों को दबोच लिया और पूछताछ में इन दोनों में एक ने अपना नाम विजय यादव निवासी ग्राम और थाना जैतपुर अम्बेडकर नगर और दूसरे ने अपना नाम अजीत यादव निवासी ग्राम पल्थी थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ बताया। उसके बाद पुलिस इन दोनों घायल चोरों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अहरौला में इलाज कराते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए इनका चालान जनपद न्यायालय आजमगढ़ कर दिया।

Related Articles

Back to top button