मकरसंक्रांति के अवसर पर बीजेपी के नेता ने गौ आश्रय स्थल में सेवकों के पैर धूल कर समाज में पेश किया मिशाल

रिपोर्ट सुरेश पांडे
जखनिया गाजीपुर । जखनिया विकास खंड अंतर्गत बेलहरा गांव में आज मकर संक्रांति के पर्व पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व स्वामी सहजानंद सरस्वती फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी हरदासपुर कला के प्रोपराइटर रुद्र प्रताप सिंह ने बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं और विकास खंड तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों के मौजूदगी में आज विधिवत पूजन अर्चन किया गया। गौशाला में मौजूद पशुओं मिष्ठान फल खिलाकर पूजन अर्चन किया गया। इस मौके पर देख-रेख कर रहे हैं सेवा दारो के भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रूद्र प्रताप सिंह ने थाली लोटा मगाकर कर मजदूरों के पैर धूल कर अंग वस्त्र भेंट किया। भाजपा नेता की पैर धुलने के कार्य को देखकर मौजूद लोगों में चर्चा का विषय बन गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर लोगों को गौ सेवा करना चाहिए। मुगल, अंग्रेजो के जमाने से ही नहीं सदियों से गौ सेवा को परम धर्म माना गया है। गाय का दूध अमृत के समान है। अगर बच्चे की मां का दूध कम नहीं आता है तो गाय का दूध ही काम आता है। वही कुपोषित अति कुपोषित बच्चों की परिवार को दुधारू गाय सौंपा गया। ताकि कुपोषित बच्चा जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज यादव, राजेश सोनकर, श्रवण सिंह, रविंद्र गोंड,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर अरविंद शाही, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, कॉमेडियन चिरकुट बाबा, यशपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



