आजमगढ़ में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव के बिंद्रबाजार आगमन पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश अस्थाना के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाई और मिठाई भी खिलाई।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि जिस भरोसे के साथ में शीघ्र नेतृत्व द्वारा मुझे लालगंज की कमान दी गई है। उसको बखूबी निभाएंगे। जिस भरोसे के साथ में हमें लालगंज सौंपा गया है। आजमगढ़ जिले के लालगंज की जिम्मेदारी कंधे पर दी गई उसे पूरा करने का काम करूंगा और मेरा हर कर भारतीय जनता पार्टी के लिए न्योछावर रहेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम होगा। जब भी कार्यकर्ता कहीं भी बुलाएंगे तो हम वहां पहुंच जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष आलोक सिंह पटेल पूर्व जिला पंचायत मीना सरोज मण्डल महामंत्री अखिलेश अस्थाना, राजू विश्वकर्मा मण्डल उपाध्यक्ष अंकित सिंह मंडल मंत्री सत्येंद्र सिंह ,मनोज शर्मा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयश्री चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष अम्बरीष सिंह , विशाल श्रीवास्तव ,सम्राट यादव सहित रानीपुर मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपास्थितरहे।