आजमगढ़:ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के पट्टीरूपधर गांव में ओरिल बाजार से साइकिल से घर लौट रहे आठ वर्षीय मो. नोमान पुत्र हैदर अली ओरिल बाजार के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक, ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

 

 

 

जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बसगवा निवासी आठ वर्षीय मो. नोमान अपने ननिहाल अहरौला थाना क्षेत्र के पट्टीरूपधर गांव में रहता था। आज सुबह नोमान ओरिल बाजार से घर जा रहा था अभी वह एकलव्य मॉडल स्कूल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था।

 

 

 

चालक ट्रैक्टर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पवई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन को कब्जे में ले लिया। बच्चे की मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा सलीम ने अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button