Azamgarh :पकड़े गए दो शातिर चोर

पकड़े गए दो शातिर चोर

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़:शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का अनावरण, चोरी गये सामान के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार। वादिनी शमा शाहीन मा0 प्रा0 वि0 मोजरापुर शि0 क्षे0 पल्हनी आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि दिनाँक 4/9/24 को प्रातः 7.45 पर विद्यालय का ताला खोलने पर ज्ञात हुआ कि कक्षा 2 का ताला तोड़कर उसमे से 2 बोरी गेहूँ और एक बोरी चावल अज्ञात लोगो द्वारा चोरी किया गया साथ मे 2 कुर्सी भी कक्षा से चोरी हुई है और बड़े बाक्स को खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया है । तत्काल 112 न0 पर सम्पर्क करके सूचना दे दी गयी थी और पुलिस फोर्स द्वारा पूरा निरीक्षण किया गया था। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 0491/24 धारा 331(4), 305 बीएनएस दि. 5.9.2024 पंजीकृत किया गया है। वादी अंगद यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम पगरा थाना कोतवाली आजमगढ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि मेरे गांव मे पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है जिसमे दिनांक 10/11.01.25 की रात मे अज्ञात चोर द्वारा निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवार मे लगे 08 जंगले अज्ञात चोरो द्वारा दीवाल से निकालकर चोरी कर लिया गया है मै पगरा गांव वर्तमान ग्राम प्रधान हूँ उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 18/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस दि. 13.1.25 को पंजीकृत किया गया। बुधवार को उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दूबे, उ0नि0 प्रदीप वाजपेयी, हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये 02 अभियुक्त 1. रवि पुत्र विनोद राम साकिन चक मिसरौली सरफुद्दीनपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष, 2. अरविन्द कुमार पुत्र हरिराम निवासी ग्राम पगरा थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 18 वर्ष को चोरी का 4 जंगला व 2110 रूपया के साथ समय 23.40 बजे बद्दोपुर से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button