Azamgarh :हायरे भगवान बेटी को खिचड़ी देकर घर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने नाती को किया घायल नाना की लिया जान

हायरे भगवान बेटी को खिचड़ी देकर घर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने नाती को किया घायल नाना की लिया जान

रिपोर्टर रोशन लाल

मकर संक्रांती के दिन अपनी पुत्री को खिचड़ी पहुंचा कर एक वृद्ध अपने नाती के साथ घर वापस आरहा था कि रास्ते मे अचानक अज्ञात वाहन की चपेट आने से उसकी मौत होगयी और उसका नाती बुरी तरह घायल होगया।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी अधेड़ की सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बेटी के घर खिचड़ी देकर नाती के साथ घर लौट रहे थे। दुर्घटना में नाती भी घायल हो गया। जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जारहा है कि
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओजौली गांव निवासी 50 वर्षीय रमेश निषाद गली-मोहल्लों में घूमकर हवाई मिठाई बेचते थे। सोमवार को बेटी ममता निषाद को खिचड़ी पहुंचाने के लिए उसके घर गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गोला बाजार गए थे। शाम को बाइक से घर के लिए रवाना हुए। चार वर्षीय नाती प्रीतम भी ननिहाल आने के लिए जिद करने लगा। इस पर रमेश निषाद अपने नाती को लेकर घर आ रहे थे। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झुमिला चट्टी गोला बाजार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। घायलों को बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रमेश निषाद को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। रमेश निषाद की चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

Related Articles

Back to top button