Azamgarh: किशोरी से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 किशोरी से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

दिनांक 25.09.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना बिलरियागंज पर तहरीर दिया गया कि वादिनी मुकदमा की पोती के साथ अभियुक्तों 1- गुलशन कुमार पुत्र सुरेश, 2- आशा पत्नी सुरेश, 3-किरन पुत्री सुरेश, 4-रीना पुत्री सुरेश, 5-रेश्म पुत्री सुरेश, 6-रितू पुत्री सुरेश समस्त निवासी ग्राम तुर्कपड़री थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने छेड़खानी व उसकी फोटो खिचने लगे तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारे-पीटे एवं धमकी दिये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 335/24 धारा 3(5), 77, 74, 296,115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 9/10, 11/12 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया

आज दिनांक 27.09.2024 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गुलशन पुत्र सुरेश सा0 तुर्क पड़री थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम तुर्क पड़री से समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, का0 राजेश यादव, का0 अनिल कुशवाहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

Related Articles

Back to top button