चीनी नौसेना का पीस आर्क 'हार्मनी मिशन-2024' सफलतापूर्वक पूरा कर लौटा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 16 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज “पीस आर्क” ने “हार्मनी मिशन-2024” मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और गुरुवार को दक्षिण पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के चोशान शहर स्थित सैन्य बंदरगाह पर वापस लौट आया।

16 जून 2024 से अब तक, पीस आर्क ने सेशेल्स, तंजानिया, मेडागास्कर, मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, अंगोला, कांगो (ब्राज़ाविल), गैबॉन, कैमरून, बेनिन, मॉरिटानिया, जिबूती और श्रीलंका सहित 13 देशों का दौरा किया है और मानवीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं।

मिशन के दौरान, पीस आर्क ने विभिन्न देशों, चीनी संस्थाओं आदि कुल 82,980 लोगों को चिकित्सा उपचार प्रदान किया और विभिन्न प्रकार की 1,392 सर्जरी की है।

बता दें कि अगस्त 2010 में जब से पीस आर्क ने “हार्मनी मिशन” शुरू किया है, तब से इसने 49 देशों और क्षेत्रों का दौरा किया है, 37 हजार से अधिक लोगों की सेवा की है और कुल 32 हजार से अधिक समुद्री मील की यात्रा की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button