मोरक्को का पर्यटन उद्योग "चीन क्षण" की शुरुआत करेगा : मोरक्को मीडिया

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में मोरक्को के 2एम टीवी स्टेशन की वेबसाइट पर “मोरक्को का पर्यटन उद्योग ‘चीन क्षण’ के लिए तैयार है” शीर्षक एक लेख प्रकाशित हुआ, जिसमें कहा गया कि चीनी पर्यटक मोरक्को के पर्यटन उद्योग के लिए बड़े अवसर हैं। मोरक्को और चीन के बीच हवाई मार्गों में वृद्धि के चलते, भविष्य में अधिकाधिक चीनी पर्यटक मोरक्को का दौरा करेंगे और मोरक्को का पर्यटन उद्योग “चीन क्षण” की शुरूआत करेगा।

लेख में कहा गया है कि हाल के वर्षों में, चीन विश्व के पर्यटन उद्योग में “शीर्ष खिलाड़ियों” में से एक बन गया है। पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है, जिस पर मोरक्को की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था निर्भर करती है और मोरक्को को चीनी पर्यटकों द्वारा लाए गए विशाल व्यावसायिक अवसरों का पूरा उपयोग करने की उम्मीद है।

लेख में मोरक्को पर्यटन विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि 2024 में मोरक्को आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। साल 2023 में लगभग 60,000 चीनी पर्यटक मोरक्को आए। 2024 में यह संख्या 1 लाख से अधिक हो गई, जो लगभग 78% की वृद्धि है।

लेख में बताया गया है कि हालांकि चीनी नागरिक मोरक्को में वीजा-मुक्त प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय से, मोरक्को और चीन के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन यह स्थिति बदल रही है। इस वर्ष 20 जनवरी को मोरक्को रॉयल एयरलाइन कासाब्लांका से पेइचिंग के लिए सीधी उड़ानें पुनः शुरू करेगा। वहीं, इस वर्ष 19 जनवरी से, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की सहायक कंपनी शांगहाई एयरलाइंस, शांगहाई के फुतोंग हवाई अड्डे से कासाब्लांका तक एक मार्ग खोलेगी, जिसमें फ्रांस के मार्सिले में एक स्टॉपओवर भी शामिल होगा।

लेख का मानना है कि नए मार्ग के खुलने से चीनी पर्यटकों के लिए मोरक्को की यात्रा की सुविधा में काफी सुधार होगा। लेख में यह भी कहा गया है कि मोरक्को के अधिकारी चीनी बाजार का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मोरक्को के राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड को आशा है कि चीन में प्रतिनिधिमंडल भेजने और प्रचार गतिविधियां संचालित करने आदि तरीकों से चीनी ट्रैवल एजेंसियों के साथ सीधे संपर्क कर साझेदारी स्थापित करेगा, ताकि चीनी पर्यटकों के लिए मोरक्को का आकर्षण बढ़ाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button