आजमगढ़:ट्रेन की चपेट में आने से कंप्यूटर से स्नातक कर रहे युवक की मौत
A computer graduate died after being hit by a train

फरिहा/आजमगढ़:निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराई गांव के पास शाहगंज से आजमगढ़ जा रही गोदान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।ग्रामीणों ने ट्रेन से युवक की मौत की सूचना पुलिस को दिया .पुलिस मौके पर पहुंची युवक की पहचान प्रियांशु चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान 19 वर्ष निवासी हूसाम पुर बड़ागांव के रूप में हुई । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा बताया गया.और इंटरमीडिएट पास करके कंप्यूटर से ओ लेवल का कोर्स कर रहा था.



