Azamgarh :पकड़ा गया किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला
पकड़ा गया किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़:तहबरपुर थाने की पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, को वादिनी मुकदमा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 14.01.2025 को विपक्षी विशाल सोनकर पुत्र विन्दू सोनकर ग्राम बनकट थाना तहबरपुर द्वारा विकाश पुत्र अनिल राम निवासी बनकट थाना तहबरपुर आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को समय रात्रि करीब 01.00 बजे बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 05/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम विशाल सोनकर पुत्र विन्दू सोनकर ग्राम बनकट थाना तहबरपुर पंजीकृत किया गया। अपहृता व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 14.01.2025 को अपहृता/पीड़िता की बरामदगी की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। गुरुवार को उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल सोनकर पुत्र बिन्दु सोनकर ग्राम बनकट थाना तहबरपुर,आजमगढ़ को टीकापुर पेट्रोल पम्प के पास बनकट से समय 21.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



