आजमगढ़:मार्ग दुर्घटना में युवक की मृत्यु,चार अन्य गम्भीर रूप से घायल मृतक के घर पर मातम का माहौल

Azamgarh: Young man dies in road accident, four others seriously injured Mourning atmosphere at the deceased's house

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मार्टीनगंज-आजमगढ़:
रिपोर्ट शिवम सिंह
गुरुवार की रात लगभग आठ बजे दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव निवासी प्रेम मोहन अग्रहरि, पिंकू, 36वर्ष पुत्र रामनयन अग्रहरि की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। गुरुवार को प्रेम मोहन अपने चार साथियों आशीष यादव खेतासराय, संतोष राजभर फुलेश, गुड्डू प्रजापति फुलेश, डा राजू गुप्ता खेतासराय के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर दीदारगंज से अम्बारी की तरफ जा रहे थे कि तभी दीदारगंज अम्बारी मार्ग पर मलगांव मोड़ थाना कोतवाली क्षेत्र फूलपुर के पास मार्ग पर अचानक नील गाय के आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार प्रेम मोहन अग्रहरि उर्फ पिंकू की मौके पर ही मृत्यु हो गई जब कि अन्य तीन लोग गम्भीर रुप से घायल से तथा गुड्डू प्रजापति आंशिक रुप सै घायल हो गए सूचना पर फूलपुर तथा दीदारगंज की पुलिस मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट ग॓ई तथा घायलों को इलाज हेतु फूलपुर ले गई जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गम्भीर रुप से घायलों का इलाज जौनपुर में चल रहा है। मृतक के घर पर मृत्यु की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रागिनी तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक दो बच्चों अर्पित 7वर्ष तथा डुग्गू 3वर्ष का है। मृतक वीडियो ग्राफी का कार्य करता था।

Related Articles

Back to top button