Azamgarh :नौकरी का झांसा देकर रुपया ठगने वाला गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर रुपया ठगने वाला गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनाँक 15.03.2024 को वादी ओमप्रकाश पुत्र राजाराम सिंह निवासी- नियामादुल्लापुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1. रामनयनराम पुत्र बसन्ता सा0 शिवपुर (मल्हापुरवा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2.लालजी सिंह पुत्र श्रीराम सिंह सा0 आदेदीह जिला मऊ 3.अमित सिंह पुत्र संजय सिंह ग्राम गैरवा बड़का पूरा जिला जौनपुर द्वारा रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर वादी से तीन लाख अस्सी हजार रूपया (3,80,000 रू0)/- लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2024 धारा 420/467/468/471 भादवि बनाम अभियुक्त उपरोक्त आदि 03 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया किया गया।
दिनांक 16.01.2025 को उ0नि0 विजयी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामनयनराम पुत्र बसन्ता सा0 शिवपुर (मल्हापुरवा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 48 वर्ष को रोडवेज तिराहा आजमगढ़ से समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button