आजमगढ़:अज्ञात कारणों से रिहायसी मँडई में लगी आग,गैस सिलैंडर फटा सबकुछ जलकर हुआ खाक

Azamgarh: Due to unknown reasons, fire broke out in a residential market, gas cylinder exploded and everything was burnt to ashes

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:आजमगढ़:रानी की सराय थाना क्षेत्र के रेंदुआ गांव में शनिवार की रात एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आग की जद में आया गैस सिलिंडर भी तेज धमाके की आवाज के साथ फट गया। मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मड़ई में रखे गहने सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।रानी की सराय थाना क्षेत्र के वस्ती ग्राम पंचायत के रेंदुआ गांव निवासी दिलराम सरोज और कन्हैया सरोज मड़ई डालकर परिवार के साथ रहते हैं। दोनों का घर आसपास है। शनिवार की रात दिलराम सरोज का पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में आग लग गई।ठंड के कारण गहरी नींद में सो रहे लोगों को आग लगने की जानकारी तब हुई जब आवासीय मंडई से भयंकर लपटें उठने लगीं। यह देख परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर छोड़कर बाहर की तरफ भागे। शोर सुनकर दिलराम का भाई कन्हैया सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी आदि से पानी फेंकना शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था।

Related Articles

Back to top button