आजमगढ़:गरीब असहाय लोगों को किया कम्बल वितरण

Azamgarh: Blankets distributed to poor and helpless people

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा जिला उपाध्यक्ष सरवन यादव ने ग्राम सभा इनवल स्थित दुर्गाजी मंदिर पर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर गरीब, मजदूर, विधवा, वृद्धा, विकलांग कुल 58 जरूरतमंदों में कंबल बांटा है। सरवन यादव का कहना है कि सेवा भावना से लोगो की मदद का उद्देश्य लिए पिछले आठ सालों से लगातार इस तरह का आयोजन कर रहे है। कहा कि हमारी जिम्मेवारी बनती है कि समाज के असहाय लोगों की समय समय पर सहायता करते रहना चाहिए।इस दौरान अजय यादव, अजीत कुमार, विजय मास्टर, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, संदीप यादव, सीता राम यादव, उमा राम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button