आजमगढ़:गैस सिलेंडर फटा, बाल बाल बचे लोग, लाखों का नुकसान

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट :चन्दन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के रेंदुआ गांव में शनिवार की बीती रात को रिहायशी मण्डई में आग लगने से लाखों का सामान धू धू कर जल गया ।वहीं मण्डई में रखा सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया।रानी की सराय थाना क्षेत्र के रेंदुआ गांव में शनिवार की बीती रात को दिलराम सरोज और कन्हैया सरोज का रिहायसी मकान है दिलराम के मण्डई में गैस सिलेंडर पर खाना बनाते हैं वहीं दूसरे हिस्से में सोने चले जाते है । रात के तकरीबन 12:00 बजे मण्डई में आग लग जाने से मंडई धू धू कर जलने लगी। जान बचाकर लोग घर से बाहर निकल गए इसी दौरान मंडई में रखा गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के गांव तक भी सुनाई दिया । दिलराम का भाई कन्हैया का भी मड़ई जलकर राख हो गया। मड़ई में रखा अनाज आभूषण आदि समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। आग के लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। रात मे गांव में आग के लगने की चर्चाएं तरह-तरह से हो रही है।

Related Articles

Back to top button