Azamgarh :पकड़ा गया चोरी करने वाला

पकड़ा गया चोरी करने वाला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, आवेदक महताब आलम पुत्र अव्दुल अहद ग्राम मनिकाडीह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी अपने खेत में लेहसुन बोया था जिसे आज दिनांक 20.01.2025 को सुबह समय लगभग 03.00 बजे जब वह अपने खेत पर गया तो देखा कि उसके खेत में लगा पूरा लहसुन पेड सहित चोरी कर लिया गया है। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि वादी का लेहसुन सत्यम मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी बरहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा द्वारा चोरी किया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 22/2025 धारा 303(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।सोमवार को उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1. सत्यम मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी बरहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को सब्जी मण्डी जीयनपुर से समय करीब 12.35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button