Azamgarh:आजमगढ़ में सांकेतिक भाषा अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया

आजमगढ़ में सांकेतिक भाषा अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया आजमगढ़ एवं बचपन डे-केयर सेन्टर, सिविल लाईन आजमगढ़ में आज सांकेतिक भाषा अन्तर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसमें मूकबधिर बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तथा विद्यालय के शिक्षक/प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को संकेतिक भाषा में शिक्षण/प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बचपन डे-केयर सेन्टर के समन्वयक  सुवाष चन्द, विशेष शिक्षक  अमित पाण्डेय  ब्रजभूषण त्रिपाठी,  चंचल कुमार सिंह विशेष शिक्षिक ाश्रीमती सुनन्दा तिवारी, श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती अजीज फातिमा तथा समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया आजमगढ़ के प्रभारी प्रधानाचार्य  गौहर खॉ, सहायक अध्यापक  अजय कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button