Azamgarh :SPEL कार्यक्रम के तहत छात्र/छात्राओं को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की उपस्थिति में किया गया प्रशिक्षित

SPEL कार्यक्रम के तहत छात्र/छात्राओं को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की उपस्थिति में किया गया प्रशिक्षित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 30 दिवसीय Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रदेश के समस्त जनपद में प्रस्तावित है। इसी क्रम में दिनांक 17.01.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में छात्र-छात्राओं के संज्ञानातम्क व लोक कौशल में सुधार तथा उनको कानून व आपराधिक प्रक्रिया,आपराधिक अनुसंधान,यातायात नियंत्रण,साइबर क्राइम,मानव तस्करी,कानून-व्यवस्था जैसे इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण इन्टर्न के रूप में प्राप्त कराये जाने हेतु स्नातक स्तर के छात्र/छात्राओं को पुलिस थानों में 30 दिवसीय अनुभावात्मक सिखालायी के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित सभागार में उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया था।
S.P.E.L.Programme(Student Police Experiential Learning Programme) हेतु द्वितीय चरण के तृतीय दिवस में आज दिनांक – 21.01.2025 को जनपद आजमगढ़ के थाना कोतवाली पर वाइस चांसलर महोदय व SPEL नोडल श्री अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) महोदय व प्र.नि. कोतवाली की मौजूदगी में विभिन्न कॉलेजों से छात्र/छात्राओं को पुलिस विभाग का परिचय, FIR लेखन, GD, डाक, अपराध रजिस्टर, विविध प्रकार के अपराधियों संबंधी अभिलेख आदि का आधारभूत का प्रशिक्षण दिया गया है।

Related Articles

Back to top button