Azamgarh :नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराया युवक हुई मौत

नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराया युवक हुई मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर सत्येंद्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ देवगांव कोतवाली के लालगंज लहुआ मार्ग पर नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराया युवक हुई मौत।लालगंज के ताहिरपुर निवासी सत्य प्रकाश उम्र 32 वर्ष पुत्र हंसराज लालगंज लहुआ मार्ग से बीती रात अपने घर ताहिरपुर जा रहा था कि अचानक कटौली मोड़ सर्विस स्टेशन के आगे नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकरा गया स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल को संयुक्त शौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज लाया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया।सत्यप्रकाश चार भाई में तीसरे नंबर पर था पूरे परिवार की जिम्मेदारी सत्य प्रकाश पर ही थी मृतक की पत्नी ममता गर्भवती हैं एवं उनके पास एक पुत्री सृष्टि 4 वर्ष की है घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लालगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया।

Related Articles

Back to top button