युवक पर चाकू से हमला एक आरोपी गिरफ्तार

One accused arrested for knife attack on youth

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी के उमर मस्जिद इलाके में साहिल होटल के पास तीन लोगों के एक समूह ने पुराने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का नाम अल्ताफ अंसारी (२५) बताया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब १०:३० बजे हुई जब अल्ताफ अंसारी साहिल होटल के पास बाबू शेट के बंगले के सामने पहुंचा। वहां पहले से मौजूद मोहम्मद नसीम कादिर शेख, मन्नू अंसारी और नसीम शेख ने आपसी साजिश के तहत अल्ताफ पर चाकू से पेट में वार किया। इसके साथ ही, उसके माथे, कलाई और अन्य हिस्सों पर भी वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद अल्ताफ गंभीर हालत में सड़क पर गिर गया, और उसका पेट फटने के कारण उसकी हालत और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अल्ताफ को इंदिरा गांधी स्मृति अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सायन अस्पताल, मुंबई में भर्ती किया गया है। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक रत्नपारखी और सहायक पुलिस आयुक्त दीपक देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मोहम्मद नसीम कादिर शेख, मन्नू अंसारी और नसीम शेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा ३७(१), १३५ के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद नसीम कादिर शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मन्नू अंसारी और नसीम शेख की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button