सड़क दुर्धटना में रिक्शा चालक व युवक घायल

Rickshaw driver and youth injured in road accident

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी- भिवंडी के कल्याण रोड पर सुमारास मोदी हुंडई शोरूम के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर में रिक्शा चालक और सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोनगांव पुलिस ने वकार अहमद अंसारी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक वकार अंसारी अपने भाई शोएब के साथ कल्याण से भिवंडी रोड़ पर ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। मोदी हुडाई शोरूम के सामने अचानक एक अज्ञात वाहन ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया।रिक्शा चालक सुफीयान अंसारी और वकार अहमद इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वकार के भाई शोएब ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। कोनगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 284, 125(अ) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184,135(अ)(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button