फिजी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बताया दुनिया का 'बॉस'

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। फिजी गणराज्य के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का ‘बॉस’ करार दिया। फिजी में राज्यसभा सांसद और इंडियन माइनॉरिटी फेडरेशन (आईएमएफ) के कन्वीनर सतनाम सिंह संधू और आईएमएफ के संस्थापक प्रोफेसर हिमानी सूद के साथ बैठक में राबुका ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के ‘बॉस’ हैं।

फिजी के प्रधानमंत्री ने सभी का विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि सबका साथ सबका विकास एक बेहतरीन शासन मॉडल है जिसका प्रधानमंत्री मोदी पालन कर रहे हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि सभी एक साथ आगे बढ़ें और समृद्ध हों। मेरी राय में, दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए इसे वैश्विक स्तर पर लागू किया जाना चाहिए।”

फिजी के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, “मेरे मित्र (पीएम मोदी) हमारी मुलाकात (2023 में) के बाद फिर से (पीएम के रूप में) चुने गए हैं, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करना चाहूंगा कि उन्हें यह संदेश मिले कि फिजी अभी भी यहां है। हम अभी भी शांति की अपनी यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिस पर वे लंबे समय से चल रहे हैं। हमारी प्रगति और विकास में एकता के विचार सभी विश्व नेताओं के लिए महान आदर्श हैं।”

फिजी के प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी पूरी दुनिया में शांति और हिंदुओं के प्रतीक बन गए हैं। भारत के लोग उन पर विश्वास करते हैं। भारत में लोगों का विश्वास साथ होना एक बड़ी बात है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। समय के साथ, दुनिया भर में हिंदुओं की एकता आखिरकार सभी लोगों की एकता में तब्दील होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2023 में फिजी की अपनी यात्रा के दौरान पोर्ट मोरेस्बी में राबुका से मुलाकात की थी। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवलिली काटोनिवेरे की ओर से प्रधानमंत्री राबुका ने प्रधानमंत्री मोदी को फिजी गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (सीएफ) से सम्मानित किया था।

यह पहली बार नहीं है कि किसी विश्व नेता ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने उन्हें (मोदी) बॉस कहकर संबोधित किया था। अमेरिका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को शानदार और विश्व स्तर पर शक्तिशाली नेता बताया था और उनका ऑटोग्राफ लेने की इच्छा जताई थी।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला व्यक्ति बताया था। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा था कि पीएम मोदी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं और गुयाना के राष्ट्रपति ने कहा था कि वे उनके आभारी हैं।

–आईएएनएस

एसके/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button