कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का जनपद आजमगढ़ मे आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

गंभीरपुर से पद्माकर मिश्रा की रिपोर्ट

तहसील क्षेत्र लालगंज के गोमाडीह में सोमवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह भव्य स्वागत किया गया। यहाँ बता दे की अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह का जनपद में प्रथम आगमन था। श्री संजय सिंह को देवगांव से रिसीव करके

 

गोमाडीह काली माता मंदिर के पास माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया इसके बाद संजय सिंह ने अविनाश राय के घर भोजन कर अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान किया। यहां यह बता दे कि संजय सिंह को बृजभूषण सिंह का करीबी माना जाता है और संजय सिंह मूल रूप से चंदौली के रहने वाले हैं।

 

इस अवसर पर अंकुश राय आयुष राय नितिन राय शुभम राय छोटू राय अनु पंडित गोलू बाबा देवेश राय प्रशांत राय विकास राय विजय तिवारी संतोष राय पंकज राय एवं क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button