चीन के नए ऊर्जा वाहन उत्पादन और बिक्री लगातार 10 वर्षों से दुनिया में प्रथम स्थान पर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के उप मंत्री च्यांग युनमिंग ने 21 जनवरी को आयोजित “चीन के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास की उपलब्धियां” प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2024 में, चीन का नए ऊर्जा वाहनों का वार्षिक उत्पादन 12.888 मिलियन यूनिट है और वार्षिक बिक्री 12.866 मिलियन यूनिट है, जो लगातार 10 वर्षों से दुनिया में प्रथम स्थान पर है।

पिछले 10 वर्षों में, चीन के नए ऊर्जा वाहनों का वार्षिक उत्पादन और बिक्री दसियों हज़ार से बढ़कर करोड़ों तक पहुंच गई है और उत्पादों को 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों में निर्यात किया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी आंकड़ों से पता चला कि चीन के नए ऊर्जा वाहन उत्पाद प्रदर्शन, औद्योगिक प्रणाली और उपयोग में और सुधार हुआ है और औसत रेंज लगभग 500 किलोमीटर है। चीन ने एक पूर्ण-श्रृंखला, संपूर्ण और कुशल औद्योगिक प्रणाली का निर्माण किया है, जो विश्व को 70% बैटरी सामग्री और 60% पावर बैटरियों की आपूर्ति करता है।

इसके अलावा, 12.818 मिलियन चार्जिंग पाइल और 4,443 बैटरी स्वैप स्टेशन बनाए गए हैं, जिससे दुनिया का सबसे बड़ा चार्जिंग नेटवर्क बना है और 15 मिनट में 80% चार्ज करने वाली फास्ट चार्जिंग तकनीक का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया गया है।

युनमिंग ने कहा कि अगला कदम नई प्रणाली बैटरी जैसी प्रमुख कोर प्रौद्योगिकियों की सफलता में तेजी लाना और कार ट्रेड-इन और नई ऊर्जा वाहन खरीद कर छूट जैसी प्राथमिक नीतियों को लागू करना होगा।

बाजार प्रतिस्पर्धा क्रम को मानकीकृत कर, औद्योगिक पारिस्थितिकी को निरंतर अनुकूलित करना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button