आजमगढ़ :श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर्व के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की उतारी भव्य आरती

Azamgarh: On the occasion of completion of one year of Shri Ram Mandir Pran Pratishtha festival, a grand Aarti of Purushottam Lord Shri Ram was performed

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर्व के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ी मंदिर लालगंज पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की उतारी भव्य आरती। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल की द्वादशी 22जनवरी को हुई थी। भारतीय काल गणना के अनुसार यह तिथि 11 जनवरी 2025 को थी। उस दिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था। 22 जनवरी को अंग्रेजी महीने के अनुसार एक वर्ष पूर्ण हुआ है। जिसके उपलक्ष्य में प्रबुद्ध जनों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान राम का दर्शन,पूजन कर उनकी भव्य आरती उतारी।भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहां कि हिंदू समाज का यह सपना था कि राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो। वह सपना 500 वर्षों बाद 2024 में कोर्ट के आदेश से पूर्ण हुआ है। कोर्ट के आदेश पर भव्य रामलला मंदिर का निर्माण हुआ है और आज ही के दिन 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह सपना संभव हो सका है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो शायद यह अवसर हिंदू समाज को प्राप्त नहीं हो पाता। आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हुआ है। भगवान राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं। हमारे पूज्य हैं। गरीब नवाज हैं। राम मंदिर भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। हम भारतवासी भगवान राम के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,राम जतन, प्रधानाचार्य अंशदार यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, अवनीश उर्फ रिंकू राय, अनिल सिंह, बैजनाथ सिंह, सोनू राय,लौटने चौहान, सिन्टू चौहान,विवेक चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button