Azamgarh:सपा कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर किया गया याद 

सपा कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर किया गया याद 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छोटे लोहिया के नाम से जाने जाने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। जिला अध्यक्ष-हवलदार यादव ने जनेश्वर मिश्र के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह समाजवादी आंदोलन के पुरोधा थे वे पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा के प्रसार प्रचार में अर्पित कर दिया वे ईमानदार, निर्भीक व निडर नेता थे। वह कई बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य बने और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उन्होंने हमेशा गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई के विरुद्ध संघर्ष कर नेतृत्व किया। जुल्म, अन्याय व ज्यादती के विरुद्ध चट्टान बनकर खड़े हो जाते थे। उनके विचारों आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी है। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रदेश में पूंजीवादी व्यवस्था के कारण गरीबी बढ़ती जा रही है। पूंजीपति जनता का शोषण कर अमीर से अमीर बनता जा रहा है। आज देश में जनेश्वर मिश्र जैसे संघर्षशील नेता याद आते रहेंगे। जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने जिला संगठन में बालचंद कुशवाहा को जिला संगठन में जिला उपाध्यक्ष बनाया और उनका माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया।बैठक में विधायक-अखिलेश यादव पूर्व विधायक – श्याम बहादुर सिंह यादव, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, देवनाथ साहु, राजेश यादव, शिवसागर यादव, जयराम सिंह पटेल, अब्दुल्ला, बबीता चौहान, जगदीश यादव, राम आसरे चौहान, सिकंदर यादव, द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, सना परवीन, प्रेमा यादव, दुर्गेश यादव, गुड्डी देवी, कुणाल मौर्य, संतोष कुमार गौतम, अभिषेक कुमार यादव, डॉ. अनीता, गौरव यादव, सूरज राजभर, हरिश्चंद्र यादव खरिहानी, अनुराग यादव, सुरेश यादव, सोहराब अहमद, निशांत राय टीपू, जगदीश प्रसाद, बाल रूप सरोज, दीपचंद विशारद, आशुतोष चौधरी, संदीप रजत सेठ, सचिन शाहनी, बृजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button