पुर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील और उनके परिवार पर गलत आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैँ सुरेश म्हात्रे – देवेश पाटील
कपिल पाटील व उनका परिवार सदैव निह: स्वार्थ भाव से शहर का विकाश और लोंगों की सेवा की है।

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी लोकसभा के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने दो दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए भिवंडी के पुर्व सांसद व पुर्व केन्द्रीय पंचायती राज्यमंत्री कपिल पाटील और उनके परिवार के पुर्व जिला परिषद सदस्य,देवेश पाटील, भिवंडी महानगर पालिका के पुर्व नगर सेवक सुमित पाटील,दीवे गांव के पुर्व सरपंच सिद्धेश पाटील (सभी एकही परिवार के सदस्य हैं) सभी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। सांसद सुरेश म्हात्रे व्दारा लगाये गये आरपो को निराधार, मिथ्या, तथा तथ्य विहीन,बताते हुए कहा कि कपिल पाटील का पूरा परिवार शहर के विकाश व लोंगों की निह:स्वार्थ सेवा की है ।देवेश पाटील ने पत्रकारों को जानकारी साझा करते हुये कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना के बनावटी दस्तावेज और भिवंडी पनपा के नगर सेवक स्व,मनोज म्हात्रे हत्या कांड का आरोप मेरे परिवार से जोड़ना बिल्कुल गलत और हास्यापद है । सुरेश म्हात्रे अपनी कमजोरियों को छिपाने तथा झूठी लोकप्रियता पाने के लिये गंदी राजनिति करके मेरे परिवार को बदनाम करना चाहते हैं। और मेरे परिवार पर गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना में रिश्वत खोरी, और दस्तावेज में कथित तौर पर लगाये गये आरोप की दाखिल याचिका भिवंडी नन्यायालय ने पहले ही खारिज कर दी है। और स्व, मनोज म्हात्रे की हत्या निदनीय है । मै और मेरा परिवार कभी भी इसका समर्थन नहीं किया है। इस हत्या कांड की जितनी भी निंदा की जये वह कम है। पुलिस व्दारा की गई जांच तथा न्यायलय मे चल रहे इस मामले का फैसला आना शेष है। इस तरह की बचकाना और बेहूदा बात कर के सहानभूति लेने की गंदी सोच की हम निंदा करते हैं । उन्होंने सांसद सुरेश म्हात्रे और उनके परिवार पर किसानों के साथ धोखा तथा वन विभाग की जमीन पर अवैध्य गोडाउन निर्माण का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य मंत्री कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत करके किसानों को न्याय दिलाने दिलाने का कार्य करेंगें तथा वन विभाग की जमीन को खाली कराकर सच और झूठ का पर्दाफाश करेंगे। इस पत्रकार परिषद में भिवंडी मनपा के पुर्व नगर सेवक सुमित पाटील भी मौजूद थे।


