Azamgarh:भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर की देखरेख में मनाया गया संविधान गौरव दिवस

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:अब्दुल कैश

फरिहा/आजमगढ़। विकास खण्ड मुहम्मदपुर के ग्राम सभा खरांटी में संविधान गौरव दिवस मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर श्री मनीष राय जी रहे। मण्डल अध्यक्ष मनीष राय ने संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और ग्रामीणों को भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया कि किस मुसीबत से अंबेडकर जी ने अपनी शिक्षा ग्रहण की और संविधान की रचना कर सभी वर्गों को ज्ञान प्राप्त करने की शिक्षा दी। इस पावन मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर मनीष राय, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव उर्फ पिंटू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अवधेश चौहान, अबुल कैश फ़ैज़ी जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, रविन्द्र कुमार अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर,अंकित कुमार चौहान मण्डल महामंत्री, ग्राम प्रधान बालचन्द कुमार राम,महेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, मुरली राम, सम्पत राम सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button