आजमगढ़:अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

All India Chitransh Mahasabha celebrated the birth anniversary of Subhash Chandra Bose

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वावधान में गुरूवार को ग्राम वयासी (चंडेसर) संस्था संरक्षक विजय प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य के आवास पर नेता सुभाषचंद्र वोस एवं भगवान श्रीचित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से स्तुति पाठ व राष्ट्रगान किया गया। जिसके बाद वक्ताओं ने नेता सुभाषचंद्र वोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्य वक्तागण ओमप्रकाश लाल एडवोकेट बूढनपुर ने कहा कि हम सब अपने को गौरवान्वित महसूस करे कि ऐसे महान देशभक्त हमारे कुल मे पैदा होकर देश की आजादी मे अहम भागीदारी निभाए। इस दौरान डॉ० राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, भानुप्रताप, उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुभाष चंद श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, राजेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नागेंद्र लाल, अधिवक्ता मनोज कुमार, सुभाष चंद वारा , नरेंद्र कुमार, रायअनूप कुमार, जे०पी० श्रीवास्तव, डा० दुर्गेश चन्द, बृजेश कुमार, कुंदन वर्मा, प्रहलाद राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button