आजमगढ़:झलक रही बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

Big negligence of electricity department is visible

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। जब अनंतपुरा कटरा त्रिमुहानी पर सड़क किनारे खड़े बिजली के दो खंभों के अचानक से धराशाई होने से लोग बाल बाल तो बचे लेकिन वही बड़ी दुर्घटना होने से भी टल गई। घटनास्थल पर अधर में अटका एक खंभा और जो बड़ी दुर्घटना को अभी भी दावत दे रहा है। आरोप है कि पिछले तीन महीने से बिजली विभाग से शिकायत की जा रही है लेकिन उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। जिसका नतीजा यह रहा कि यह बिजली के खंभे ही उनकी जान के दुश्मन बन बैठे है। इस घटना से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसमें कही न कही बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही साफ झलक रही है। इस तरह से जनपद में न जाने कितने बिजली के खंभे है जो कि जर्जर अवस्था में दुर्घटना को दावत दे रहे होंगे। इस घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित होने से लोग बिजली पानी के चलते बेहाल है। वही अनंतपुरा कटरा निवासी सत्येंद्र कुमार गोंड ने बताया कि गुरुवार की अलसुबह दो बिजली के खंभे धराशाई हो चुके है एक और जर्जर बिजली का खंभा है जो कभी भी गिर सकता है। कहा कि पिछले 3 महीने से लगातार बिजली विभाग के जेई से इन जर्जर खंभों को बदलने की शिकायत के बावजूद बदला नहीं गया। बल्कि क्षेत्र के लाइनमैन बबलू जेई के द्वारा एक जर्जर बिजली के खंभे को दूसरे खंभे से तार के जरिए बांधकर अटका दिया गया जो कभी भी गिर सकता है। शिकायतकर्ता सत्येंद्र ने इस तरह की बड़ी लापरवाही में बिजली विभाग को जिम्मेदार मानते हुए दुर्घटना को दावत दे रहे बिजली के जर्जर खंभों को बदलने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button