आजमगढ़:सुभाष चंद्र बोस की 128 में जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई
Subhash Chandra Bose's 128th birth anniversary was celebrated at the Congress office

आज़मगढ़। आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 128 में जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके छायाचित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजाद हिंद फौज की स्थापना की। उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक विमान दुर्घटना में हुई। भारत में उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। नजम शमीम ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की विरासत आज भी भारत में जीवित है। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे उन्हें भारत के एक महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है। इस दौरान मोहम्मद नजम शमीम शहर अध्यक्ष, चंद्रपाल यादव, मुन्नू मौर्य, प्रदीप यादव गोविंद शर्मा, श्यामदेव यादव, शंभू शास्त्री, शुजातुल्लाह आदि उपस्थित रहे।




