आजमगढ: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की गई जान

Azamgarh: Woman dies after consuming poisonous substance

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:देवगांव कोतवाली क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कंजहित में गुरुवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही दो अन्य घटनाओं में किशोरी सहित दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। देवगांव कोतवाली के कंजहित गांव निवासी 38 वर्षीय रेनू मौर्य पत्नी रामप्यारे मौर्य करीब तीन साल से बीमार चल रही थी। उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। एक माह पूर्व घर आए थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह रेनू ने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर लालगंज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। महिला को दोपहर में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई

Related Articles

Back to top button