मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं समूह के सीसीएल का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें – पवन कुमार मिश्रा एलडीएम

Work of Chief Minister's Youth Entrepreneur Scheme and CCL of the group should be done on priority basis - Pawan Kumar Mishra, LDM

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:ब्लॉक सभागार मुहम्मदपुर में ब्लॉक लेबल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की बैठक आईडीएम आजमगढ़ अध्यक्षता में की गई।बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लोन उपलब्ध कराने समूह की महिलाओं को सीसीएल करने बैंक द्वारा दिए गए लोन एवं बैंक के जमा लें देन के अनुपात को मेंटेन को लेकर चर्चा की गई।बैठक में जिला अग्रणी बैंक (एल डी एम) आजमगढ़ के मैनेजर पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी बैंक के प्रभारी शासन की योजनाओं को प्रथमिकता के आधार पर कार्य करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे समूह का सीसीएल अधिक से अधिक कराएँ।बैठक में मुख्य रूप से मुहम्मदपुर एस बी आई के शाखा प्रबंधक संजय सोनी, एसबीआई मुजफ्फरपुर के शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह, यूनियन बैंक मुहम्मदपुर के शाखा प्रबंधक प्रवेश कुमार , यूबीआई रानीपुर रजमों के शाखा प्रबंधक देवेंद्र प्रताप पांडेय, गंभीरपुर यूबीआई के शाखा प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, हेमंत कुमार, शेषनाथ त्रिपाठी ,सूरज बिंद, एडीओ आईएसबी आनंद प्रकाश, ब्लॉक मिशन प्रबंधक सलीम अब्बास ,राजधारी सिंह, नफीस अहमद ,आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button