आजमगढ़:जमीनी विवाद मे पंचायत ने किया मान मनौउव्वल,तो मोका मिलते ही महिलाओं ने किया मार पीट झोटीऔव्वल

Azamgarh: When the Panchayat tried to pacify the people in the land dispute, the women beat them up as soon as they got the chance

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगड़ीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से महिलाएं एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रही हैं और बाल भी खींच रही हैं।सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव में दो पट्टीदारों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था। इसमें एक पक्ष राम मूर्ति प्रजापति जबकि दूसरे पक्ष गीता है। विवाद के दौरान दोनों पक्ष में आपसी समझौता हुआ। जिसके आधार पर एक पक्ष अपना मकान बनवाना शुरु कर दिया। आरोप है कि जैसे ही एक पक्ष के मकान का निर्माण कार्य पूरा हुआ इनके द्वारा दूसरे पक्ष का रास्ता रोक दिया गया। जिसको लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया।इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button