आजमगढ़:हमारा संविधान ,हमारा स्वाभिमान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया
Azamgarh: A lecture was organised on the topic of our constitution, our self-respect

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर हनुमानगढ़ी लालगंज में हमारा संविधान ,हमारा स्वाभिमान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अंकिता कुमारी, सेजल साहू ,सोनाली, श्रेया साहू, प्रिया यादव ,मोहन और कृष्णा सोनी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं ने भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा भीम राव अंबेडकर के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा व मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमारे संविधान में छः मौलिक अधिकार दिए हैं ।जो समानता, धार्मिक स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार, न्याय पाने का अधिकार आदि मुख्य हैं। हमारा संविधान हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है।भारतीय जनता पार्टी संविधान को सुरक्षित रखेगी। अंशदार यादव ने कहा कि हमारा देश संविधान से चलता है। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, प्रधानाचार्य अंशदार यादव ,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,नीलम यादव,अनिल राय, विनोद राम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



