Azamgarh news:नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीदारगंज में किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे

दीदारगंज – आजमगढ़:नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का बुधवार को दीदारगंज मंडल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया । दीदारगंज चौक के अंबारी रोड स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दीदारगंज मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वागत अभिभूत होकर के कहा कि कार्यकर्ताओं का यही जोश और शक्ति आगामी चुनाव में भी होना चाहिए, 2024 का चुनाव भारत के लोकतंत्र का ऐतिहासिक चुनाव है और प्रधानमंत्री मोदी जी देश के फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत का विश्व में पताका फहरेगा । कुशलगांव राम-जानकी मंदिर पर युवा भाजपा नेता प्रद्युम्न मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णामुरारी विश्वकर्मा, रामस्वारथ राजभर, दिनेश जायसवाल, इंद्रपति सेवक, विकास राय, सुनील दूबे, मनीष सिंह, मनोज गुप्ता, आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button