आजमगढ़:स्मृति दिवस समारोह एवं माया प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के उद्घाटन में पहुंचेंगे आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव
Azamgarh: Azamgarh MP Dharmendra Yadav will attend the Smriti Diwas celebrations and the inauguration of Maya Prasad Memorial Public School

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव
अतरौलिया/आजमगढ़:अतरौलिया ब्लॉक के पूर्व इतिहास पुरुष स्व0 माया प्रसाद यादव की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति दिवस समारोह एवं माया प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल बढ़या अतरौलिया आजमगढ़ का भव्य उद्घाटन 25 जनवरी दिन शनिवार को होगा। जिसके उद्घाटनकर्ता मा बलराम यादव पूर्व मंत्री, विधान परिषद सदस्य/ राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी तथा मुख्य अतिथि मा धर्मेंद्र यादव, सांसद आजमगढ़ रहेंगे। उक्त जानकारी ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि जैसा की बिदित है कि 25 जनवरी 2004 से प्रति वर्ष हम लोग उनकी याद में स्मृति दिवस समारोह का आयोजन करते हैं। प्रत्येक वर्ष यह आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुआ करता था तथा आने वाले समय में भी जो आयोजन होगा वह कार्यालय पर ही होगा। इस बार उनकी स्मृति में एक विद्यालय का उद्घाटन होने जा रहा है जो इंग्लिश मीडियम विद्यालय है। उद्घाटन की वजह से अबकी बार यह कार्यक्रम बढ़या में आयोजित होना है, बढ़या में विद्यालय इसलिए खुला कि हमारे पूज्य पिताजी की शिक्षा दीक्षा इसी बढ़या गांव के अंदर हुई थी इसलिए मेरे मन में यह विचार लगातार आता था कि उनकी शिक्षा की वजह से जो भी विद्यालय बने वह बढ़या गांव में ही बने। यह मेरा जो सपना था वह तमाम साथियों के सहयोग से तथा मेरे पिताजी के जो साथ रहे कुछ लोग अब इस दुनिया में नहीं है उनकी स्मृतियों को प्रणाम करता हूं । जो इस कार्य के लिए मुझे प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील करते हैं कि जिस तरह से लोग अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते थे वह यहां पहुंचे और अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करें । पिताजी का जो सपना था कि गांव गरीब के लड़के अच्छी शिक्षा पाएं और अपने गांव का नाम रोशन करें, उस सपने को साकार करने के लिए शिक्षा के इस मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस मौके पर विधायक संग्राम यादव, जगदीश पांडे, शीतला प्रसाद निषाद ,हरिराम बागी, चंद्रजीत यादव, लछिराम वर्मा ,घनानंद गिरी, पप्पू यादव, पिंटू यादव, संतराम यादव, नागेंद्र यादव ,बलराम यादव, संदीप सिंह, समेत लोग उपस्थित रहे।



