Azamgarh news:दुर्घटना को दावत दें रहा लटका हुवा हाई टेंशन तार

रिपोर्ट: राजिक शेख

आजमगढ़:विद्युत सब स्टेशन छाऊ से संचालित गंभीरपुर कस्बे के पीछे डीह बाबा के स्थान के निकट पोखरी से सटे हुए पोखरी के किनारे 11 000 हजार हाई टेंशन तार खम्भा टूट जाने की वजह से काफ़ी दिनों से लटका पड़ा है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों के मुताबिक उधर ग्रामीणों का खेत है औऱ आने जाने का रास्ता भी वही है तार लटके होने की वजह से आने जाने मे काफ़ी भय बना रहता है की कही तार गिर न जाये और कोई बड़ा हादसा न हो जाये बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार जानकारियां दी गई बिजली विभाग के कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं देते। अंकित चतुर्वेदी, उमाकांत दुबे,रामसमुझ मौर्य,रामजन्म यादव, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश मौर्य समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट करते हुए खंबे को सही करने का मांग किए हैं । इस संबंध में विद्युत सब स्टेशन छाऊ के जेई यासीन खान से बात की गई तो उन्होंने बताया जल्द से जल्द इस समस्या से जनता को निजात दे दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button