सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो गंभीर रुप से जख्मी अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज
One youth died and two others were seriously injured in a road accident; case registered against an unknown driver

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी मानकोली अंजूर फाटा रोड दापोड़ा गांव स्थित साईराज होटल के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में १८ वर्षीय युवक आदित्य हीरालाल कर्ण की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों घायलों का इलाज के लिये आईजीएम अस्पताल में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, हादसा २० जनवरी२०२५ की रात लग- भग १,३० बजे के आस-पास हुआ। सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करने वाले थे। मृतक आदित्य अपने दोस्त विवेक कुमार और गुडडू कुमार के साथ साईराज होटल के पास खड़ा था। उसी वक्त तेज रफ्तार से आरही एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।आईजीएम अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह हादसा क्षेत्र में शोक और आक्रोश का कारण बना हुआ है। प्रशासन ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


