ओबारिडी में बढ़ती यातायात जाम की समस्या प्रशासन के लिए बनी सबसे बडी़ चुनौती

The problem of increasing traffic jam in Obaridi has become the biggest challenge for the administration

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी शहर व आस- पास के सभी राष्ट्रीय मार्गों व राज्य मार्गों पर यातायात की भारी समस्या प्रशासन के लिए सबसे बडी़ चुनौती बन गई है। अगर समय से पहले इस यातायात जाम की समस्या का कोई स्थाई हल नहीं निकाला गया तो भविष्य में यह समस्या और भी जटिल हो सकती है।” क्यों की गुजरात व मध्यप्रदेश गुजरने वाले राष्ट्रीय मार्गों पर मालवाहक बडे़ व अत्यधिक बडे़ वाहनों का हजारों की संख्या में आना जाना लगा रहता है। उसके अलावां गोडाउन बाहुल्य ईलाका होने के कारण बाहरी वाहनों के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्थानिक वाहनों का भी इसी मार्गों पर आने जाने के कारण यातायात हमेशा बाधित रहता है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार अगर स्थाई हल नहीं निकालती है तो यह समस्या सरकार के लिये सबसे बडी़ चुनौती बन जायेगी।भिवंडी शहर व आस-पास के क्षेत्रों में लाखों की संख्या में गोदामों का निर्माण कर व्यापक पैमाने पर व्यापार किया जाता है। इन गोदामों तक पहुंचने के लिए भिवंडी नासिक, भिवंडी बसई मार्ग, खारेगांव टोल नाका से पड़घा मार्ग से होकर बडे,छोटे मालवाहक व हजारों हजारों की संख्या में चार चाकी दो चाकी, व अन्य वाहनों को गुजरना पड़ता है।जिससे यातायात की समस्या सदैव बनी रहती है। भारी बारिश से सभी सड़के अत्यधिक खराब होजाने के कारण पहले से ही सड़कों पर जाम लगा रहता था। एसा लगता है कि ममहाराष्ट्र सरकार की सार्वजनिक बांधकाम विभाग, परिवहन विभाग , व यातायात पुलिस विभाग कोई जबाबदारी नहीं ले रही है । सार्वजनिक बांधकाम विभागों की भारी लापरवाही से धटिया सड़कों के निर्माण से बारिस के समय जल्दी सड़कें खराब हो जाती हैं। वाहनो की गति कम हो जानेसे यातायात की जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। जिससे व्यापारी,विद्यार्थी, नौकरी करने वालों के साथ साथ अति आवश्यक सेवा व अन्य जरुरत मंदों को भारी मुशीबत का सामना करना पड़ता है। भिवंडी यातायात पुलिस बल की भारी कमी के कारण यातायात पुलिस मित्र सहायता के लिये रखे गये हैं । फिर भी यातायात जाम पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करके कोई स्थाई हल निकाल कर लोंगो को राहत पहूंचाए।

Related Articles

Back to top button