गाजा समझौता : 200 फिलिस्तीनी कैदी रिहा, चार महिला बंधक पहुंची इजरायल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

तेल अवीव, 25 जनवरी, (आईएएनएस)। गाजा युद्धविराम समझौते के तहत इजरायल ने शनिवार को 200 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा कर दिया है। इससे पहले हमास की तरफ से छोड़ी गई चार महिला इजरायली बंधक अपने देश पहुंच गई।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक फिलिस्तीनी कैदी लेकर बसें रामल्लाह सिटी की तरफ जाती हुई दिखाई दीं। जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

रिहा होने वाले 200 लोगों में से 121 इजरायली जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। कुछ को इजरायली अदालतों ने कई हत्याओं के लिए दोषी ठहराया है। सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाला कैदी 1986 से जेल में था और सबसे कम उम्र का कैदी 16 साल का लड़का है।

लगभग आधे कैदियों को वेस्ट बैंक में अपने घर लौटने की अनुमति दी जाएगी और 70 – जो सबसे गंभीर अपराधों के लिए दोषी हैं – को मिस्र के रास्ते कतर और तुर्की सहित पड़ोसी देशों में निर्वासित किया जाएगा।

कुछ कैदियों को गाजा भेजा जाएगा। हालांकि इसे लेकर अब संशय की स्थिति बन गई है।

दरअसल इजरायल ने शनिवार को ऐलान किया कि वह गाजावासियों को उत्तरी गाजा पट्टी में तब तक प्रवेश नहीं करने देगा, जब तक कि नागरिक अर्बेल येहुद की रिहाई के लिए व्यवस्था नहीं हो जाती। येहुद को शनिवार की रिहाई सूची में शामिल किया जाना था। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उसका नाम क्यों छोड़ दिया गया। वहीं हमास ने दावा किया कि येहूद जीवित है और उसे अगले शनिवार को रिहा किया जाएगा।

इजरायल के अनुसार, हमास ने सभी जीवित नागरिक महिला बंदियों से पहले महिला बंधक सैनिकों को रिहा करके समझौते का उल्लंघन किया है।

इससे पहले हमास ने चार महिला इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया। आईडीएफ ने पुष्टि की कि रिहा किए गए चारों बंधक वापस इजरायल पहुंच गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चारों महिलाएं इजरायली सैनिक हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान इजरायल के नाहल ओज सैन्य अड्डे से ले गाजा ले जाया गया था। वे एक सैन्य निगरानी इकाई की सदस्य थीं।

रविवार को लागू समझौते की शर्तों के तहत, इजरायल ने युद्धविराम के पहले चरण के दौरान गाजा में बंद प्रत्येक इजरायली सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने और किसी भी अन्य महिला बंदी के बदले 30 कैदियों को रिहा करने पर सहमति जाहिर की है।

पिछले रविवार को युद्ध विराम लागू होने के बाद से यह कैदियों की दूसरी अदला-बदली होगी। पहले आदान-प्रदान में तीन महिला इजरायली बंधकों और 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था।

–आईएएनएस

एमके/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button